Hanuman Chalisa
✕

मुलायम सिंह यादव : प्रोफाइल

Updated: मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (20:59 IST)
मुलायम तीन बार उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री और चन्द्रशेखर और गुजराल सरकार में रक्षामंत्री रह चुके हैं। 
जन्म और शिक्षा : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तरप्रदेश के सैफई गांव में किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह की माता का नाम मूर्ति देवी और पिता का नाम सुघर सिंह था। मुलायम सिंह ने आगरा विश्वविद्यालय से एमए एवं जैन इंटर कॉलेज करहल (मैनपुरी) से बीटी करने के बाद उन्होंने इंटर कॉलेज में पढ़ाने का कार्य भी किया।
 
राजनीतिक जीवन : मुलायमसिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 15 वर्ष की आयु में की जब उन्होंने 1954 में 15 साल की आयु महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया के नहर रेट आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। 
 
मुलायम सिंह यादव 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर प्रथम बार उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इमरजेंसी मुलायम सिंह 19 माह जेल में रहे।
 
1977-78 में राम नरेश यादव और बनारसी दास मंत्रिमंडल में सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री बनाए गए। मुलायम सिंह ने नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 
 
भारत के राजनीतिक इतिहास की यह एक क्रांतिकारी घटना थी, जब लगभग डेढ़-दो दशकों से मृतप्राय समाजवादी आंदोलन को पुनर्जीवित किया गया। मुलायम सिंह यादव तीन बार क्रमशः 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और 2003 से 2007 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख