dharma sangrah
✕

जुआन मैनुअल सांतोस : प्रोफाइल

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (16:15 IST)
कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस को वर्ष 2016 का नोबल शांति पुरस्कार प्रदान दिया गया है। सांतोस को कोलंबिया में गृहयुद्ध को खत्म करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। मानुएल सांतोष और फार्क नेता करीब चार साल से जारी बातचीत के बाद इस समझौते तक पहुंचे थे।
कोलंबिया में 50 वर्षों से भी अधिक समय तक चले युद्ध को समाप्त करने के लिए उन्होंने मार्क्सवादी विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन देश में कराए गए जनमत संग्रह के दौरान देश की जनता ने उसे नकार दिया था। 
 
सांतोस ने समझौते को नकारे जाने के बावजूद शांति योजना को दोबारा लाने का वादा किया है, वहीं इसे नकारने वाली देश की जनता का कहना है कि यह समझौता छापामारों के प्रति बहुत नरमी बरतने वाला है। 1964 में शुरू हुई इस लड़ाई के अंत तक करीब 2 लाख 20 हजार लोगों की जान जा चुकी है और 80 लाख लोग विस्थापित हुए। 
 
कोलंबिया के राष्ट्रपति 32वें राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस का जन्म 19 अगस्त 1951 को एक धनी और प्रभावशाली परिवार में हुआ।  यूनिवर्सिटी ऑफ कनास से स्नातक होने के बाद सांतोस कोलंबिया के काफी उत्पादक संघ में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हो गए। इसके बाद वे लंदन में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन के प्रतिनिधि बने। 1981 में एल टाइम्पो में उप निदेशक के रूप बने। दो साल बाद ही वे इसके निदेशक बन गए। 
 
1991 में कोलंबिया के राष्ट्रपति सीज़र गैविरिया द्वारा सांतोस को कोलंबिया का पहला विदेश व्यापार मंत्री बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान सांतोस ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोलंबिया के व्यापार को बढ़ाने के लिए काम किया। पेशे से अर्थशास्त्री और पत्रकार रहे सांतोस 2006 से 2009 तक वे कोलंबिया के रक्षा मंत्री रहे। 2000 में उन्हें राष्ट्रपति एंड्रास ने उन्हें कोलंबिया का 64वां वित्तमंत्री नियुक्त किया। 2010 में वे कोलंबिया के राष्ट्रपति चुने गए और 2014 में एक बार फिर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख