biodatamaker
✕

लोकसभा ने रचा इतिहास, प्रश्नकाल में सभी 20 प्रश्न पूछे गए

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2019 (13:50 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को प्रश्नकाल में सभी 20 तारांकित प्रश्नों का पूरक प्रश्न सहित मौखिक उत्तर दिया गया। अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सदस्यों और मंत्रीगणों को उनके सहयोग के लिए बधाई दी।

प्रश्नकाल पूरा होने पर अध्यक्ष ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन को बधाई दी। बिरला ने कहा कि वह सभी सदस्यों और सभी मंत्रीगणों को उनके सहयोग के लिए बधाई देते हैं । सदन में सभी 20 प्रश्नों के मौखिक जवाब उनके सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकते थे।

उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि सदस्य पूरा पूरा प्रश्न पूछें और मंत्री संक्षिप्त एवं सही जवाब दें। बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल में सभी 20 प्रश्न पूरे होने के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। सदन शांतिपूर्वक चला इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

संसदीय कार्यमंत्री जोशी ने कहा कि वह सदन की ओर से सभी 20 प्रश्न पूछने एवं उत्तर प्राप्त करने का मौका दिये जाने एवं सदन के कुशलता पूर्वक संचालन के लिए अध्यक्ष बिरला को भी धन्यवाद एवं बधाई देते हैं।

प्रश्न संख्या 121 से प्रश्न संख्या 140 तक प्रधानमंत्री कार्यालय, कोयला, वाणिज्य एवं उद्योग, संचार, रक्षा, इलैक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी, विदेश, विधि एवं न्याय, खान, कार्मिक, लोकशिकायत एवं पेंशन, रेलवे, अंतरिक्ष तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन से संबंधित थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद यशोनाईक, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधि एवं न्याय और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी और वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने प्रश्नों के जवाब दिए।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख