dharma sangrah
✕

'होता रहता है', विनेश फोगाट ने किया अपने कोच और न्यूट्रीशनिस्ट का बचाव

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (13:20 IST)
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को यहां महिलाओं की 50 किलोग्राम वर्ग में स्वीकार्य सीमा से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिए जाने के बाद भारतीय कोचों से कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है।’

महिलाओं के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया और मंजीत रानी ने इस पहलवान से मुलाकात की। विनेश ने मंगलवार को शुरुआती दौर में दुनिया की नंबर एक और मौजूदा चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर हलचल मचा दी थी।

जब पूरा देश विनेश के पदक जीतने का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था तब उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि दूसरी बार वजन करवाने के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक रहा। उन्हें कम से कम रजत पदक मिलना तय था।

दहिया ने अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘इस खबर से कुश्ती दल में हड़कंप मच गया। खबर आने के बाद लड़कियां बहुत उदास थीं। हमने विनेश से मुलाकात की और उसे सांत्वना देने की कोशिश की। वह हिम्मतवाली है। उसने हमसे कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पदक जीतने से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है’। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई आईओए अधिकारी भी उससे मिलने के लिए वहां उपस्थित थे। ’’दिन के दौरान भारतीय कुश्ती के लिए एक और बुरी खबर आई जब अंतिम पंघाल महिलाओं के 53 किग्रा में पहले दौर में तकनीकी श्रेष्ठता के कारण हारकर बाहर हो गईं।कोच ने कहा, ‘‘वह अपना खेल नहीं खेल पाई। वह लय में नहीं दिखी। ’
 

ओलंपिक में खेलने के लिए इस साल की शुरुआत में वजन गिराकर 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली विनेश ने फाइनल से पहले वजन घटाने के लिए कई कदम उठाए जिसमें जिसमें भूखे रहना, तरल पदार्थों से परहेज करना और पूरी रात जागकर पसीना बहाना शामिल है।

लेकिन ऐसा नहीं हो सका और विनेश फिर भी अपने वजन को अपनी स्पर्धा के भार वर्ग के दायरे में नहीं ला पाई और अंत में उनके शरीर में पानी की इतनी कमी हो गई कि उसे खेल गांव के एक पॉली क्लिनिक में भर्ती कराना पड़ा।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख