biodatamaker

सोम प्रदोष पर बन रहे हैं 3 अद्भुत संयोग, 14 फरवरी को इस शुभ अवसर को न जाने दें हाथ से

Updated: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (18:43 IST)
Som Pradosh 2022: 14 फरवरी 2022 सोमवार को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। सोमवार को आने वाले प्रदोष को सोम प्रदोष कहते हैं। इस बार सोम प्रदोष पर तीन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस दिन शिवजी की पूजा से आप प्राप्त कर सकते हैं उनका आशीर्वाद।
 
 
तीन अद्भुत संयोग :
 
1. इस बार 14 फरवरी सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 11:53 तक रहेगा इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा। 
 
2. सोमवार भी शिवजी का दिन है और प्रदोष भी।
 
3. इस दिन आयुष्मान योग के बाद सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर रहेगा।
 
इस अवसर को हाथ से न जानें दें : ऐसी मान्यता है कि प्रदोष की रात्रि को किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाने से धन संबंधी सभी तरह की समस्याओं का अंत हो जाता है और अपार धन की प्राप्ति होती है।
 
 
शिवजी की पूजा में शामिल करें ये 5 चीजें :
 
1. बिल्वपत्र : शिवजी को बिल्वपत्र प्रिय है। इसे शिवजी को अर्पित करने से अनंत गुना फल मिलता है और धनलाभ होता है। 
 
2. धतूरा : धतूरा एक औषधि है जिसे शिवजी को अर्पित करने से वे बेहद ही प्रसन्न होते हैं। 
 
3. आंकड़ा : आंकड़े का फूल भी शिवजी को प्रिय है। इस अर्पित करने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है। 
 
4. मीठा दूध : शिवजी को मीठ दूध अर्पित करने से सेहत में लाभ के साथ ही धनलाभ भी होता है। इसे सुख और समृद्धि बढ़ती है। 
 
5. केसर या चावल : शिवजी को केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है और साथ ही धनलाभ भी होता है। भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क के गुरु और कुंभ के राहु का षडाष्टक योग: इन 5 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा चमत्कारिक

कन्या में बुध की चाल: चमकेगी इन 5 किस्मत वालों की दुनिया

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति की पूजा के पूजन सामग्री की लिस्ट

अगला लेख