शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Shani Amavasya

Shani Amavasya 2021 : शनि अमावस्या कब है, क्या करें उस दिन, जानिए

Shani Amavasya 2021 : शनि अमावस्या कब है, क्या करें उस दिन, जानिए - Shani Amavasya
हिंदू धर्म में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का विशेष महत्व है। इस बार यह अमावस्या शनिवार को आ रही है। शनिवार के दिन अमावस्या होने के कारण शनैश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है और फाल्गुन माह होने के कारण फाल्गुन अमावस्या कहते हैं। इस वर्ष यह शनैश्चरी अमावस्या की तिथि 13 मार्च 2021 को पड़ रही है।
 
फाल्गुन अमावस्या मुहूर्त-
मार्च 12, 2021 को 15:04:32 से अमावस्या आरम्भ
मार्च 13, 2021 को 15:52:49 पर अमावस्या समाप्त
 
शनि अमावस्या का महत्व : इस दिन विधिवत व्रत रखने से सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जीवन में सुख और शांति के लिए फाल्गुन अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व श्राद्ध भी किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या के दिन नदियों में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
इस दिन क्या करें
1. प्रात: काल उठने के बाद निवृत होकर पवित्र नदी में जाकर स्नान करें।
 
2. इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों तेल का दीया जलाएं और पीपल पेड़ का 7 बार चक्कर भी लगाएं। ऐसा करते समय अपने पूर्वजों को याद करें। गरीबों को दान देने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं।
 
3. इस दिन भगवान शिव और अग्निदेव को उड़द दाल, दही और पूरी के रूप में नैवेद्यम अर्पण करें। 
 
5. इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का गाय का दूध, दही और शहद से अभिषेक करें। साथ ही काला तिल भी चढ़ाएं।
ये भी पढ़ें
शनि ग्रह का पेड़ है आपके घर के पास तो जानिए 7 काम की बातें