dipawali
✕

23 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या, जानिए Amavasya का महत्व और खास मुहूर्त

Updated: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (14:32 IST)
Amavasya 2020
यूं तो साल के 12 महीनों में 12 अमावस्याएं आती हैं, लेकिन उनमें से कुछ श्राद्ध कर्म, पितृ-तर्पण आदि कार्यों के लिए बहुत खास मानी जाती हैं। फाल्गुन अमावस्या उन्ही में से एक है। 
 
हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत खास माना जाता है। पितृ-तर्पण, श्राद्ध आदि कार्यों के लिए यह दिन बहुत शुभ होता है। हिन्दू वर्ष के अंतिम माह, यानी फाल्गुन / फागुन माह में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या या फाल्गुनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। 
 
फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की पंद्रहवीं तिथि को फाल्गुनी अमावस्या मनाई जाती है। फाल्गुन अमावस्या के दिन कई धार्मिक तीर्थों पर बड़े-बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है। शास्त्रों में फाल्गुन मास में आने वाली इस फाल्गुनी अमावस्या बेहद महत्व है। इसका एक विशेष कारण यह भी है कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के ठीक एक दिन पहले देवों के देव महादेव का पावन पर्व महाशिवरात्रि मनाई जाती है। 
 
चूंकि इसके साथ इतना पवित्र और शुभ दिन जुड़ा होता है, अत: कहा जाता है फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना और दान-पुण्य करना बहुत शुभ होता है। इस दिन प्रयाग संगम पर स्नान का भी अति महत्व होता है। माना जाता है कि फाल्गुन अमावस्या पर देवताओं का निवास संगम तट पर होता है और जब कुंभ का पवित्र आयोजन हो, तब तो इस संगम स्नान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस वर्ष 2020 में कब आ रही है फाल्गुनी अमावस्या और जानिए क्या हैं इसके शुभ मुहूर्त - 
 
2020 में फाल्गुन अमावस्या के विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं -  
 
इस बार फाल्गुन अमावस्या 23 फरवरी 2020 रविवार को है। अमावस्या की तिथि 22 जनवरी 2020, शनिवार को शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन यानी 23 जनवरी 2020, रविवार को सुबह 3 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होने वाली है। 
 
अत: इस समयाअधि में दान-पुण्य और पूजन-अर्चन करना अधिक लाभदायी रहेगा। 

ALSO READ: फाल्गुन अमावस्या 2020 : सूर्य और चंद्र के मिलन का काल है Amavasya, जानिए कैसे रहें सावधान
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो सकता है व्रत; जानें सही नियम

Chhath puja 2026: छठ पूजा 2026 में कब है?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अटला तद्दे पर्व 2026: दक्षिण भारत में करवा चौथ की तरह रखा जाता है यह व्रत, जानें परंपरा और पूजा विधि

28 या 29 अक्टूबर 2026 कब है करवा चौथ?

अगला लेख