biodatamaker
✕

Masik Shivratri 2021 : मासिक शिवरात्रि का महत्व एवं जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (13:33 IST)
शिव आराधकों के लिए महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि को ही भगवान शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। माना जाता है कि इसी समय ब्रह्मा और विष्णु के द्वारा पहली बार शिवलिंग का पूजन किया गया था। परंतु एक वर्ष में एक महाशिवरात्रि और 11 शिवरात्रियां पड़ती हैं, जिन्हें मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। 
 
मासिक शिवरात्रि हर माह में एक बार आती है। इस तरह से 12 शिवरात्रि होती हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी, सरस्वती, इंद्राणी, गायत्री, सावित्री, पार्वती और रति ने शिवरात्रि का व्रत किया था और शिव कृपा से अनंत फल प्राप्त किए थे। 
 
आइए जानें मासिक शिवरात्रि पर पूजन के मुहूर्त- 
 
मासिक शिवरात्रि, माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ मंगलवार, 09 फरवरी की देर रात्रि 02.05 मिनट पर हो रहा है तथा बुधवार, 10 फरवरी को देर रात्रि 01.08 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। अत: मासिक शिवरात्रि व्रत बुधवार, 10 फरवरी को मनाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन देर रात्रि 12.09 मिनट से 01.01 मिनट के मध्य पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त है। अत: जो भक्त शिवरात्रि का यह व्रत रखेंगे, उनको भगवान भोलेनाथ तथा देवी पार्वती की पूजा के लिए 52 मिनट का अतिशुभ समय प्राप्त हो रहा है। 
 
इस व्रत के संबंध में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव-पार्वती जी की कृपा प्राप्त करने के लिए मासिक शिवरात्रि व्रत अवश्य ही करना चाहिए। 

ALSO READ: Mauni amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर करें ये खास 9 उपाय, मिलेगी अनंत फल की प्राप्ति

ALSO READ: Mauni Amavasya katha : मौनी अमावस्या की पौराणिक कथा, यहां पढ़ें
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख