Hanuman Chalisa

महेश नवमी के दिन क्या करें : 10 उपाय, 10 मंत्र, 10 दान सौभाग्य और धन की करेंगे बरसात

Updated: मंगलवार, 7 जून 2022 (17:57 IST)
Mahesh Navami 2022: ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 8 जून 2022 बुधवार को महेश नवमी मनाई जाएगी। भगवान शिव और पार्वती को समर्पित यह नवमी अपार सुख, धन संपदा, अखंड सौभाग्य और प्रसन्नता देवे वाली है।। आइए जानते हैं महेश जयंती पर 10 उपाय, 10 मंत्र, 10 दान।

 
महेश नवमी 10 मंत्र :- 
* इं क्षं मं औं अं।
* नमो नीलकण्ठाय।
* प्रौं ह्रीं ठः।
* ऊर्ध्व भू फट्।
* ॐ नमः शिवाय।
* ॐ महेश्वराय नमः
* ॐ पार्वतीपतये नमः।
* ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
* ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
* ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥
 
महेश नवमी के दिन उपरोक्त किसी भी मंत्र का जाप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके 108 बार करना चाहिए। जप के पूर्व शिव जी को बिल्वपत्र अर्पित करना चाहिए। उनके ऊपर जलधारा अर्पित करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप कर आप शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।
shivling
महेष नवमी के 10 उपाय :
 
1. इस दिन भगवान शिवजी की हरसिंगार के फूलों से पूजा करना चाहिए। इस उपाय से धन-संपत्ति बढ़ती है।
 
2. महेश नवमी के दिन शिवलिंग तथा भगवान शिव परिवार का पूजन-अभिषेक किया जाता है। जल से अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
 
3. इस दिन शिवजी को धतूरा चढ़ाने से सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है।
 
4. इस दिन 21 बिल्व पत्र पर लाल चंदन से 'ऊं' लिखकर शिवजी को अर्पित करें।
 
5. इस दिन शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है। 
 
6. इस दिन शिवजी को भांग अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
7. भगवान शिव को पुष्प, गंगा जल और बेल पत्र आदि चढ़ाकर पूजन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
8. इस दिन शिवजी के साथ ही मां पार्वती की भी पूजा की जाती है। मां पार्वती का पूजन एवं स्मरण करके विशेष आराधना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। डमरू बजाकर आराधना करें।
 
9. शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करना चाहिए।
 
10. यदि किसी गंभीर रोग से परेशान हैं तो रुद्र यंत्र की स्थापना करें और उसका पूजन करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 
महेश नवमी के 10 दान:
1. इस दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।
2. जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन व सुहाग सामग्री, घी, नमक, तेल, शकर और स्वर्ण।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Onam 2026: थिरुवोणम पर्व का महत्व, परंपराएं और क्या होता है इस दिन खास

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

भौम प्रदोष पर बन रहा खास संयोग, कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये उपाय; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

श्रावण मास का चतुर्थ मंगला गौरी व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय

अगला लेख