dharma sangrah
✕

काल भैरव जयंती 2018 : चौंक जाएंगे भैरव के 8 रूप, मं‍त्र और साधना का तरीका पढ़कर...

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (14:23 IST)
हिंदू धर्म में भैरव देव की पूजा का बहुत महत्व है। अगहन मास की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। इस अष्टमी को कालाष्टमी भी कहा जाता है। इस बार 29 नवंबर 2018 को काल भैरव अष्टमी है। इस अष्टमी में भैरव के रूपों की विधिवत पूजा की जाती है। काल भैरव साधना विधि बता रहे हैं....
 
काल भैरव को भगवान रुद्र यानि भगवान शंकर का रूप माना जाता हैं। ऐसी मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय अवश्य सिद्ध होते हैं। श्री भैरव के यूं तो अनेक रूप हैं जिसमें प्रमुख रूप से बटुक भैरव, महाकाल भैरव तथा स्वर्णाकर्षण भैरव प्रमुख हैं। इन रूपों की विधिवत पूजा की जाती है। 
 
इसलिए भैरव की पूजा करते समय उनके उसी रूप के नाम का उच्चारण करना चाहिए। भैरव के सभी रूपों में बटुक भैरव की उपासना अधिक प्रचलित है। 
 
 भैरव के अष्ट रूपों के नाम 
 
1. असितांग भैरव, 
 
2. चंड भैरव, 
 
3. रूरू भैरव,
 
4. क्रोध भैरव, 
 
5. उन्मत्त भैरव, 
 
6. कपाल भैरव, 
 
7. भीषण भैरव 
 
8. संहार भैरव। 
 
इसलिए हम आपको भैरव पूजा विधि, हवन और भैरव साधना की विधि बताने जा रहे हैं। भैरव के भक्तों को रविवार, बुधवार साथ ही भैरव अष्टमी पर इन 8 नामों का उच्चारण करना चाहिए। भैरव के नामों का उच्चारण करने से मनचाहा वरदान मिलता है। इसलिए हम अब आपको भैरव साधना बताएंगे....
 
काल भैरव साधना विधि
 
1. काल भैरव भगवान शिव का अत्यन्त उग्र तथा तेजस्वी स्वरूप है। इसलिए इनकी शांति की पूजा करें।
 
2. सभी प्रकार के पूजन/हवन/प्रयोग में रक्षार्थ इनका पुजन होता ही है।
 
3. ब्रह्मा का पांचवां शीश खंडन भैरव ने ही किया था। इसलिए भैरव को पूजना आवश्यक है।
 
4. इन्हें काशी का कोतवाल माना जाता है तो विधिवत पूजन कर आप शिव को भी प्रसन्न कर सकते हैं।
 
5. काले रंग के वस्त्र धारण करें, काले रंग का ही आसन लगाएं।
 
6. दिशा दक्षिण की ओर मुंह करके बैठें। 
 
7. भैरव साधना से भय का विनाश होता है
 
8. भैरव तंत्र बाधा, भूत बाधा तथा दुर्घटना से रक्षा प्रदायक है।
 
इस मंत्र का 108 बार जाप करें....
 
॥ॐ भ्रं कालभैरवाय फ़ट॥

ALSO READ: काल भैरव अष्टमी 2018 : कौन है काल भैरव, उनकी उपासना से क्या मिलता है फल, जानिए 10 विशेष बातें...

Show comments

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

सभी देखें

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धनतेरस पर इन चीजों की है सबसे ज्यादा मांग, बर्तन-सोने के साथ छाए ये नए ट्रेंड्स, जानें क्या खरीद रहे हैं लोग?

।। श्री लक्ष्मीजी की आरती ।। Lakshmi ji ki aarti

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

05 November Birthday: आपको 5 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख