dharma sangrah

हरतालिका तीज पर यह 16 दिव्य पत्तियां चढ़ाकर मांगें सौभाग्य का वर

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (14:36 IST)
महिलाओं के लिए परम सौभाग्य प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर है हरतालिका तीज। 24 अगस्त, गुरुवार को हरितालिका तीज त्योहार मनाया जाएगा। तीज तिथि गुरुवार रात्रि 8.26  मिनट तक रहेगी' 

ALSO READ: सुंदर सौभाग्य का वरदान देता है हरतालिका तीज व्रत
 
क्या होगा लाभ?
 
हरतालिका तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है और कुंआरी लड़कियों को मनभावन पति मिलता है। देवी पार्वती ने स्वयं इस व्रत को कर भगवान शिव को प्राप्त किया था। ऐसी महिमा वाले इस परम पवित्र तीज को हर विवाहित तथा अविवाहित स्त्री को करना चाहिए। इस पर्व को पर्यावरण से जोड़कर भी देखा जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं सावन के बाद आई नई पत्तियों को शिवजी को चढ़ाकर अपने घर में हर प्रकार की वृद्धि का वर मांगती हैं। 

ALSO READ: हरतालिका व्रत : पढ़ें पौराणिक और प्रामाणिक कथा
 
कौन सी पत्तियां चढ़ाएं और कौन सी न चढ़ाएं? इस भ्रम को तोड़ने के लिए शास्त्रों में जिन पत्तियों का उपदेश है, वे हैं- बिल्वपत्र, तुलसी, जाती पत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चम्पा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा। इस प्रकार 16 प्रकार की पतियों से षोडश उपचार पूजा करनी चाहिए। 
 
क्या करें विशेष?
 
निराहार रहकर व्रत करें।
रात्रि जागरण कर भजन करें।
बालू के शिवलिंग की पूजा करें।
सखियों सहित शंकर-पार्वती की पूजा रात्रि में करें।
पत्ते उलटे चढ़ाना चाहिए तथा फूल व फल सीधे चढ़ाना चाहिए।
हरतालिका तीज की कथा गाना अथवा श्रवण करें। 

ALSO READ: हरतालिका तीज व्रत के नियम, पढ़ें 12 काम की बातें
 
लेखक के बारे में
पं. सोमेश्वर जोशी
ज्योतिर्विद.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 जुलाई, 2026)

31 July Birthday: आपको 31 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: उत्तरा फाल्गुनी में आए 'लग्जरी के कारक', इन 7 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Monthly Horoscope August 2026: मासिक राशिफल: किसके लिए सफलता, समृद्धि और नए अवसरों का रहेगा अगस्त का महीना ? जानें 12 राशियां

अगला लेख