Daily Horoscope
✕

Hartalika teej 2019 : पति-पत्नी में बढ़ाना है प्यार तो हरतालिका तीज पर अवश्य आजमाएं ये 10 उपाय

Written By WD
Updated: मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (14:51 IST)
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इस बार 1 सितंबर को हरतालिका तीज व्रत है। पति की लंबी उम्र और अच्छे वर की चाहत रखने वाली महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती की बालू या मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजन करती हैं। इस दिन खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए मां पार्वती को प्रसन्न करना चाहिए.. आइए जानें 10 उपाय.... 
 
1.चावल की खीर बनाकर मां पार्वती को भोग लगाएं। इसके बाद पति बैठकर खीर खाएं। पत्नी अगले दिन उउपवास खोलने पर खाएं। 
 
2. 11 नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें। इसमें पूरा 16 श्रृंगार होना चाहिए। 
 
3 . 5 बुजुर्ग सुहागन को साड़ी और बिछिया दें। जोड़े से पैर छुएं। 
 
4. सुबह जल्दी उठकर स्नान कर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब अर्पित करें।
 
5. भगवान शिव और नंदीगण को शहद चढ़ाएं। 
 
6. माता पार्वती को चुनरी और नथ अपने हाथों से पहनाएं। 
 
7. इस दिन पति शुभ मुहूर्त में पत्नी की अपने हाथों से मांग भरें। और बिछिया-पायल भी खुद पहनाएं। इससे पति-पत्नी में प्रेम प्रगाढ़ होता है। 
 
8. हरतालिका तीज पर गणेश मंदिर में सूखे मालपुए अर्पित करने से भी दांपत्य जीवन में रस घुलता है। 
 
9. इस दिन पत्नी अपने हाथों से पान का बीड़ा लगाकर शिव जी को चढ़ाएं और फिर पति को दें। इससे भी प्रेम रस बढ़ता है। 
 
10. गुड़ के 11 लड्डू मां पार्वती को चढ़ाएं और अगले दिन श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना के बाद खाएं। 

मनपसंद पति की कामना है तो इनमें से कुछ उपाय कुंवारी लड़की भी सुविधानुसार चुन सकती है। 

 
इसके अतिरिक्त मां पार्वती चालीसा, पार्वती मंगल स्तोत्र, मां पार्वती के 108 नाम आदि का वाचन भी करना चाहिए।

ALSO READ: हरतालिका तीज 2019 : 16 तरह की पत्तियों को शिव जी पर चढ़ाकर पाएं 16 आशीर्वाद

ALSO READ: हरतालिका तीज 2019 कब है? जानिए श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि: व्रत पारण की तिथियाँ एवं सही नियम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व

अगला लेख