dharma sangrah
✕

Kalki Jayanti 2024: 10 अगस्त को कल्कि जयंती, जानें पूजन के मुहूर्त और विधि

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (16:28 IST)
ALSO READ: Budh ast 2024: बुध सिंह राशि में अस्त: 5 राशियों को रहना होगा सतर्क
 
2024 Kalki Jayanti : हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में दिन शनिवार, 10 अगस्त को कल्कि जयंती मनाई जा रही है। कैलेंडर की मानें तो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर कल्कि अवतार का दिन मनाया जाता है।

धर्मशास्त्रों के मुताबिक भगवान कल्कि को भगवान श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार माना जाता है और यह अंतिम अवतार भी होगा। अत: इस हिसाब से इस बार सावन माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाएगी तथा इसी दिन स्कन्द षष्ठी भी रहेगी। 

ALSO READ: शनि, राहु और बृहस्पति के गोचर से वर्ष 2025 में क्या होगा? विद्वान ज्योतिषाचार्य से जानें
 
कल्कि जयंती 2024 के शुभ मुहूर्त : Kalki Jayanti 2024 Muhurat 
 
कल्कि जयंती का दिन : शनिवार, 10 अगस्त 2024 को
इस बार रवि योग पूरे दिन रहेगा। तथा द्विपुष्कर योग- 11 अगस्त 05:44 ए एम से 05:48 तक रहेगा।
 
श्रावण शुक्ल षष्ठी तिथि का प्रारंभ- 10 अगस्त 2024, शनिवार को तड़के 03:14 मिनट से।
षष्ठी तिथि की समाप्ति- 11 अगस्त 2024, रविवार को सुबह 05:44 मिनट पर।
 
कल्कि जयंती पूजन मुहूर्त- शाम 04:25 से 07:05 मिनट तक। 
कुल अवधि- 02 घंटे 39 मिनट्स
 
10 अगस्त, शनिवार : दिन का चौघड़िया
 
शुभ- सुबह 07:27 से 09:07 
चर- दोपहर 12:26 से 02:06 
लाभ- दोपहर 02:06 से 03:45 
अमृत- अपराह्न 03:45 से 05:25 
 
रात्रि का चौघड़िया
लाभ- शाम 07:05 से 08:25 
शुभ- रात 09:46 से 11:06 
अमृत- रात 11:06 से 11 अगस्त 12:26 ए एम तक। 
चर- 11 अगस्त को 12:26 ए एम से 01:47 तक।
लाभ- 11 अगस्त को 04:28 ए एम से 05:48 तक। 
 
कल्कि जयंती पूजा विधि : Kalki Jayanti 2024 Puja Vidhi 
 
- कल्कि भगवान पूजन हेतु श्रावण शुक्ल षष्ठी के दिन नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्वच्छ कपड़े पहनें।
- उसके बाद अपने ईष्ट देव का स्मरण करें। 
- अब पटिये पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर अपने ईष्ट देव या जिसका भी पूजन कर रहे हैं उस भगवान की मूर्ति या चि‍त्र को रखें। 
- यदि मूर्ति हैं तो स्नान कराएं अथवा चित्र है तो उसे अच्छे से साफ-स्वच्छ करें।
- पूजन के समय अनामिका अंगुली यानि छोटी उंगली के पास वाली/ रिंग फिंगर से चंदन, कुमकुम, हल्दी आदि लगाएं।  
- देवताओं के मस्तक पर हल्दी, कुमकुम, चंदन और अक्षत लगाएं। 
- हार माला पहनाकर पुष्प अर्पित करें। 
- पूजन के समय धूप, दीपल अगरबत्ती जलाएं। 
- फिर उनकी आरती उतारें। 
- तत्पश्चात तुलसी का एक पत्ता रखकर प्रसाद/ नैवेद्य चढ़ाएं। 
- श्रीहरि विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
- इस तरह शुद्धता व सात्विकता के साथ पूजन संपन्न करें। 
- उसके बाद व्रत-उपवास खोलें। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Raksha baanddhan 2024: पाताल लोक की भद्रा नहीं करेगी हानि, जानिए कब बांध सकते हैं भाई को राखी

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

अगला लेख