sundarkand

Motivational Stories : जुए का खेल जैसा है ये जगत, पढ़िये रोचक कथा

Written By ओशो
Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (16:34 IST)
अहंकार और आशा के संबंध में ओशो रजनीश ने एक बहुत ही मजेदार कहानी सुनाई थी। अहंकार है कि टूटता नहीं और आशा है कि छूटती ही नहीं। दरअसल, यह कहानी लालच पर आधरित मानी जा सकती है।
 
 
ओशो कहते हैं कि एक आदमी के संबंध में मैं पढ़ रहा था। उसे दस हजार डॉलर वसीयत में मिल गए। उसने सोचा कि एक बार जुआ खेलकर जितने बढ़ सकें ये डॉलर उतना बढ़ा लेना उचित है, ताकि जिंदगीभर के लिए फिर झंझट ही काम करने की मिट जाए। वह अपनी पत्नी को लेकर जुआघर गया। वह सब हार गया, सिर्फ दो डॉलर बचे। वह भी इसलिए बचा लिए थे कि होटल में लौटकर जाने के लिए रास्ते में टैक्सी का किराया भी तो चुकाना पड़ेगा।
 
वह बाहर आया, बाहर उसने पत्नी से कहा कि सुन! आज पैदल ही चल लेंगे, यह दो डॉलर और लगा लेने देते हैं। नहीं तो मन में एक बात खटकती रह जाएगी कि कौन जाने, यह दो के लगाने से जीत हो जाती! पत्नी ने कहा, अब तुम जाओ, मैं तो चली।
 
पत्नी घर चली गई और वह आदमी भीतर गया। उसने दो डॉलर दाव पर लगाए और जीत गया और फिर लगाता चला गया। हजार डॉलर तो दूर, अब उसके पास एक लाख डॉलर थे आधी रात होते-होते। फिर उसने सोचा, अब आखिरी दाव लगा लूं। उसने वह एक लाख डॉलर डॉलर एकसाथ दाव पर लगा दिए अगर जीत जाता तो बीस लाख हो जाते मगर वह हार गया।
 
आधी रात पैदल ही होटल वापस लौटा, दरवाजा खटखटाया, पत्नी ने पूछा, क्या हुआ? उसने कहा, वह दो डॉलर हार गया। उसने सोचा, अब एक लाख डॉलर जीतने की बात कहने का कोई मतलब ही नहीं। पत्नी ने पूछा, इतनी देर कहां रहे फिर? उसने कहा, वह पूछ ही मत! अब वह दु:ख छेड़ ही मत! इतना तू जान लिए दो डॉलर जो थे, वह भी हार गया हूं।
 
यह जगत भी जुए के खेल जैसा है। यहां कभी-कभी जीत भी होती है ऐसा नहीं है कि नहीं होती, जीत होती है, मगर हर जीत किसी और बड़ी हार की सेवा में नियुक्त है। हर जीत किसी बड़ी हार की नौकरी में लगी है। यहां कभी-कभी सुख भी मिलता है, नहीं कि नहीं मिलता, लेकिन हर सुख किसी बड़े दुख का चाकर है। हर सुख तुम्हें किसी बड़े दुख पर ले आएगा। सुख भरमाता है। सुख कहता है, सुख हो सकता है, घबड़ाओ मत, भागो मत। तो आशा बनी रहती है कि शायद अभी हुआ, कल फिर होगा, परसों फिर होगा। तो एक तो आशा चलाती, एक अहंकार चलाता।
 
किताब : मरो है जोगी मरो से साभार
लेखक के बारे में
ओशो

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख