• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. लंदन ओलिम्पिक 2012
  4. »
  5. ओलिम्पिक समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: विएना , शुक्रवार, 10 अगस्त 2012 (19:30 IST)

टूरिस्ट नहीं बनेंगे ऑस्ट्रिया के एथलीट

टूरिस्ट नहीं बनेंगे ऑस्ट्रिया के एथलीट -
FILE
लंदन ओलिंपिक में देश के शर्मनाक प्रदर्शन और एक भी पदक नहीं मिलने से निराश ऑस्ट्रिया के खेल मंत्री नोबर्ट डाराबोस ने कहा है कि भविष्य में उनके एथलीट (ओलिंपिक टूरिस्ट) नहीं बल्कि पदक दावेदारों के रूप में खेलों में हिस्सा लेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ओलिंपिक खेलों के लिए एथलीटों को तैयार करने के लिए गंभीरता से कदम उठाएगी। इसके अलावा खेलों के लिए वित्तीय मदद भी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार देश में खेलों के लिए नए नियम-कानून बनाए जाएंगे ताकि देश में केवल नाम के लिए ही खिलाड़ी पैदा न हों बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करें।

राबोस ने कहा कि वे लंदन ओलिंपिक में अपने खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन से काफी नाराज हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रिया की ओर से 21 विभिन्न खेलों में 70 एथलीटों ने हिस्सा लिया है। लेकिन अभी तक एक भी मेडल उसकी झोली में नहीं आ पाया हैं। इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक 1964 में भी ऑस्ट्रिया का प्रदर्शन इतना ही खराब रहा था।

खेल मंत्री ने कहा कि हमें समय से ही खेलों में बदलाव करने की जरूरत है ताकि 2016 में होने वाले रियो ओलिंपिक से पहले देश को पदकों को तैयार किया जा सकें। वर्ष 2010 में वैंकूवर शीतकालीन ओलिंपिक में ऑस्ट्रिया ने चार स्वर्ण समेत 16 पदक हासिल किए थे। (वार्ता)