शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. लंदन ओलिम्पिक 2012
  4. »
  5. ओलिम्पिक समाचार
Written By भाषा

ओलिम्पिक से पहले पूनिया का शानदार प्रदर्शन

ओलिम्पिक से पहले पूनिया का शानदार प्रदर्शन -
FILE
भारत की शीर्ष चक्काफेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने लंदन ओलिम्पिक की तैयारियों को पुख्ता करते हुए वुडफोर्ड ग्रीन ओपन ग्रेडेड मीट में 63.16 मीटर का फासला नापा।

पूनिया को 65 मीटर की बाधा पार करने का यकीन है। उनके पति और कोच वीरेंदर ने कहा कि वे बेहतरीन फार्म में हैं।

उन्होंने कहा, बुधवार के प्रदर्शन से साबित होता है कि हमारी तैयारी सही दिशा में है। शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन बेहद जरूरी है, जो कृष्णा ने कर दिखाया।

कृष्णा एक और स्थानीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जिसके बाद तीन अगस्त को ओलिम्पिक के क्वालीफिकेशन राउंड के मुकाबले होंगे। (भाषा)