suvichar

BJD ने जारी की ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची, 147 सीटों को दिया अंतिम रूप

3 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (17:35 IST)
Odisha assembly elections : सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भुवनेश्वर में गुरुवार को विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए 3 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की तथा 1 सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने इसके साथ ही राज्य की सभी 147 विधानसभा सीटों के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

ALSO READ: ओडिशा में क्यों छिड़ी लुंगी बनाम धोती की बहस, क्या है इसका नवीन पटनायक कनेक्शन?
 
नए उम्मीदवारों में शामिल साबित्री प्रधान नयागढ़ जिले की खंडपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी जबकि संध्यारानी दास जाजपुर जिले के कोरेई विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। संध्यारानी दास बीजद के संगठन सचिव एवं लोकसभा उम्मीदवार प्रणब प्रकाश दास की मां तथा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक दास की पत्नी हैं।

ALSO READ: Assembly Election : ओडिशा में बीजद के 6 और उम्मीदवारों के नाम घोषित, 5 मौजूदा विधायकों को नहीं मिला टिकट
 
सुकांत नायक को नीलगिरि से उम्मीदवार : भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 31 मार्च को बीजद में शामिल हुए मौजूदा विधायक सुकांत नायक को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। बीजद ने देवगढ़ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट पर पूर्ववर्ती देवगढ़ रियासत के राजा एवं भाजपा के संबलपुर से सांसद नितेश गंगा देव की पत्नी बामंदा 'रानी' अरुंधति देवी की जगह रोमंचा रंजन बिस्वाल चुनाव लड़ेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

अगला लेख