सम्बंधित जानकारी
- सुनीता केजरीवाल बोलीं, दिल्ली के CM की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे
- मोदी जी! काम पर वोट मांगिए, नफरत मत फैलाइए : खरगे
- BJP ने लपका मारिया आलम का Vote Jihad वाला बयान, अखिलेश यादव ने किया किनारा, क्या कहा था मारिया ने?
- राहुल गांधी बोले, PM मोदी इस तरह गुपचुप छीन रहे हैं आरक्षण
- विरासत की जंग में कौन भारी? आंध्र प्रदेश में भाई जगन और बहन शर्मिला आमने-सामने
BJP की एक और लिस्ट, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह उम्मीदवार
BJP Candidates List : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने एक और लिस्ट जारी की है। इसमें दो उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं कैसरगंज से ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने अभी तक अपने चेहरे का ऐलान नहीं किया है। मौजूदा समय में सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। इस बार सोनिया गांधी ने यहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह : रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह यूपी सरकार में मौजूदा कृषि विपणन और उद्यान मंत्री हैं। भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन साल 2018 में वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए।
कांग्रेस में रहते हुए दिनेश प्रताप सिंह पहली बार साल 2010 में विधान परिषद के सदस्य बने थे फिर साल 2016 में भी वह कांग्रेस से ही विधान परिषद सदस्य बने। कांग्रेस छोड़ने के बाद दिनेश प्रताप सिंह साल 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ ही चुनाव लड़े थे। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी।
