शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
Written By WD
Last Modified: सोमवार, 29 अप्रैल 2013 (18:09 IST)

प्रमुख अमेरिकी सांसद अधिक कुशल इमीग्रेशन के पक्ष में

एनआरआई समाचार
वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच तेजी से बढ़ते कारोबार और आर्थिक सहयोग पर जोर देते हुए भारतीय राजदूत निरुपमा राव ने उन प्रमुख अमेरिकी सांसदों की गहरी समझ की प्रशंसा की है जो भारत से और अधिक कुशल इमीग्रेशन के समर्थक हैं और भारतीयों के अमेरिका में अधिकाधिक संख्या में काम करने के समर्थक हैं।

भारतीय कारोबारियों के लिए अधिक महत्व के इस मुद्‍दे पर सोमवार को रॉबर्ट मेंनेंडेज से बात की जो सीनेट की फॉरेन रिलेशन्स कमेटी के अध्यक्ष हैं और एक प्रभावशाली डैमोक्रेट सांसद हैं। हाल ही में आठ सांसदों की जिस कमेटी ने प्रस्तावित आप्रवास सुधार पर अपने विचार रखे हैं, वे उसके भी सदस्य हैं। वे सीनेट इंडिया कॉकस के सदस्य भी हैं जिसने एक लम्बे समय तक अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय अमेरिकी समुदाय के पक्ष में काम किया है।

राव और मेंडेज ने भारतीय-अमेरिकी संबंधों में नवीनतम बदलावों पर बात की और दोनों पक्षों के बीच साक्षा मू्ल्यों और हितों के सामरिक साझेदारी पर विचार-विमर्श भी किया। सुश्री राव ने सीनेटर मेंनेंडेज को भारत के दौरे पर भी आमंत्रित किया। भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वे समुचित समय पर भारत की यात्रा करेंगे।