ramcharitmanas

विदेशों में इस साल भारतीय छात्रों पर हमले की 21 घटनाएं हुईं

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (15:15 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि साल 2017 में दुनिया के अलग-अलग देशों  में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर हमले की 21 घटनाएं हुईं। सबसे अधिक 9 घटनाएं पोलैंड से  सामने आई हैं।
 
लोकसभा में अभिषेक सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने यह  जानकारी दी। सिंह ने विदेशों में भारतीय छात्रों पर हमले का जो आंकड़ा रखा, उसके  मुताबिक 2017 में नवंबर तक ऐसी कुल 21 घटनाएं सामने आईं। इन आंकड़ों के अनुसार  पौलैंड में 9, इटली में 3 और ऑस्ट्रेलिया में 2 घटनाएं हुईं। अमेरिका, फ्रांस, रूस, चेक  गणराज्य, बुल्गारिया, बांग्लादेश और गुयाना में भारतीय छात्रों पर हमले की 1-1 घटनाएं  सामने आई हैं।
 
सिंह ने कहा कि भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम  उठाए गए हैं तथा उन देशों में भारतीय दूतावासों/ उच्चायोगों में भारतीय छात्र कल्याण  अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों ने दाखिला ले रखा है।  (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख