dharma sangrah

1 चम्मच शहद से दूर करें नए साल का हैंगओवर

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (14:39 IST)
एक अध्ययन से पता चला है कि टोस्ट पर शहद लगाकर खाने से आपका हैंगओवर दूर हो सकता है।
 
रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि शहद का सेवन कर आप अपने शरीर में मौजूद विषाक्त प्रभावों को दूर कर सकते हैं। उनके मुताबिक शहद में मौजूद फ्रुकटोस(जो गोल्डन सिरप में भी पाया जाता है) शरीर के अंदर मौजूद शराब के कुप्रभावों को दूर करने के लिए आवश्यक तत्व है।
 
शराब पीने से आनंद का अनुभव होता है लेकिन इसके अंदर मौजूद एसीटालडीहाइड, विषाक्त होता है और इससे लोगों को सरदर्द और चक्कर आने के अलावा कभी कभी उल्टियां आने की शिकायत हो जाती है। 
 
'द डेली टेलीग्राफ' में छपी खबर के मुताबिक एसीटालडीहाइड का प्रभाव धीरे धीरे दूर होने के साथ ही हैंगओवर खत्म हो जाता है। अखबार ने यह खबर डॉ. जॉन एमस्ले का हवाला देते हुए छापी है। इनके मुताबिक डबलरोटी (ब्रेड) या टोस्ट में शहद लगाकर खाने से शरीर में पोटेशियम और सोडियम जैसे फायदेमंद तत्व आ जाते हैं और इससे शराब के कुप्रभाव दूर हो जाते हैं।
 
इसके साथ ही डॉ. एमस्ले का कहना है कि सुबह एक ग्लॉस दूध पीने से तथा रात को सोने से पहले पानी या शीतल पेय पीने से भी शराब का असर कम हो जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख