biodatamaker
✕

प्री‍त भराड़ा सीएनएन के कानूनी विश्लेषक

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (13:53 IST)
न्यू यॉर्क। मैनहटन, न्यू यॉर्क के पूर्व अमेरिकी एटॉर्नी, प्रीत भराड़ा, सीएनएन के साथ एक सीनियर लीगल एनालिस्ट (वरिष्ठ कानूनी विश्लेषक) जुड़ रहे हैं। पोलिटिको में प्रकाशित इस समाचार को इंडिया-वेस्ट ने भी प्रकाशित किया है।
 
विदित हो कि पूर्व भारतीय अमेरिकी यूएस एटॉर्नी को मार्च में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बर्खास्त कर दिया था। वे न्यू यॉर्क शहर के कुछ हिस्सों के लिए एटार्नी थे। खुद को हटाए जाने के सवाल पर भराड़ा ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
 
लेकिन 20 सितम्बर को जारी अपने एक न्यू पॉडकॉस्ट में भराड़ा ने कहा कि ट्रंप ने प्रारंभ में उनके अपने पद पर बने रहने को कहा था। यह बात उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के बाद कही थी लेकिन बाद में इसके खिलाफ फैसला किया। उनका कहना है कि वे अभी भी निश्चित नहीं हैं कि उन्हें क्यों हटाया गया। उनका कहना है कि अगर वे पद पर बने 
रहते तो ट्रंप उनसे कुछ अनुचित काम करने को कहते। 
 
पॉलिटिको ने लिखा है कि उनका कहना है कि उनकी बेचैनी इस बात को लेकर बढ़ रही है कि ट्रंप ने  क्यों अपना प्रोटोकॉल तोड़ा, पहले उनसे फोन पर सीधे बात की लेकिन बाद में अपने फैसले से पलट गए। भराड़ा ने अपने पॉडकास्ट में कहा कि 'अगर उन्हें नहीं हटाया तो वे मेरे साथ निजी संबंधों को बढ़ाते और बाद में मुझसे कुछ उल्टा सीधा  करने को कहते। और तब मुझे इस्तीफा देना पड़ता, यह मेरा स्पष्ट रूप से मानना है।'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख