Hanuman Chalisa
✕

सिख अपने धर्म के बारे में अमेरिकियों को जानकारी देंगे

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (12:57 IST)
वाशिंगटन । अमेरिका में एक सिख एडवोकेसी ग्रुप नस्लीय हमलों का सामना कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में अमेरिकी नागरिकों को जानकारी देने की कोशिश के तहत राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर विज्ञापन अभियान शुरू करने वाला है।
 
नेशनल सिख कैम्पेन के सह संस्थापक और वरिष्ठ सलाहकार राजवंत सिंह ने बताया कि ‘वी आर सिख्स’ विज्ञापन अभियान समाज में सिख अमेरिकियों के योगदानों को दिखाएगा और इस तथ्य को प्रदर्शित करेगा कि सिख मूल्य अमेरिकी मूल्य हैं।
 
राजवंत ने कहा, ‘सभी अमेरिकी नागरिकों तक पहुंचना ‘वी आर सिख्स’ पहल का अहम हिस्सा है और फॉक्स समाचार चैनल पर हमारे विज्ञापनों से महत्वपूर्ण, रूढ़िवादी दर्शकों तक हमारा संदेश फैलाएगा।’ सिंह ने कहा कि सिख समुदाय 9/11 हमले के बाद से ही भेदभाव, धमकियों, प्रताड़ना और घृणा अपराधों का सामना कर रहे हैं क्योंकि सिख धर्म में प्रचलित पगड़ी को लेकर ग़लतफहमी है।
 
सिख लोग समुदाय में दूसरों की मदद करने की इच्छा और सभी लोगों के लिए बराबरी की अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए पगड़ी पहनते हैं। एक बयान में कहा गया है कि देशभर में रूढ़िवादी लोगों तक पहुंचने के लिए फॉक्स न्यूज के चुनिंदा कार्यक्रमों में 15 अगस्त से 31 अगस्त तक विज्ञापन दिखाए जाएंगे।
 
अमेरिका के हाल के महीनों में भारतीय-अमेरिकी और सिखों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख