shradh paksha
✕

अमेरिका में मनाई गई आजादी की 70वीं वर्षगांठ

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (12:59 IST)
न्यू यार्क। भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारियों ने कल अमेरिका के न्यूयार्क में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भारत की आजादी की 70 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई। 
 
यहां संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि तथा राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने तिरंगा झंडा फहराया तथा राष्ट्रगान के बाद लोगों को संबोधित किया। वही गत सप्ताह महावाणिज्य दूत का पद संभालने वाले संदीप चक्रवर्ती ने भी अपने दफ्तर में ध्वाजारोहण किया। 
 
उधर, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में राजदूत नवतेज सरना ने राष्ट्रगान तथा अन्य देशभक्ति गीतों के बीच झंडा फहराया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी न्यूयार्क, न्यूजर्सी तथा कनेक्टिकट के अलग अलग हिस्सों में स्वंतत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले जांबाजों को नमन किया गया। (वार्ता)
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

अगला लेख