Hanuman Chalisa
✕

New Jersey में माहेश्वरी समुदाय का 'दीपावली मिलन' समारोह

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (22:28 IST)
न्यू जर्सी। माहेश्वरी समाज उत्तरी अमेरिका में सब जगह फैल गया है। 2 नवंबर को नॉर्थ ईस्ट में माहेश्वरी चैप्टर ने न्यू जर्सी में अपना दीपावली मिलन समारोह मनाया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया। 
 
दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत पारंपरिक महालक्ष्मी की आरती से हुई। आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक खेल और हास्य प्रस्तुति 'दास्तान-ए-कुर्ता' की हुई, जिसे न्यू जर्सी में रह रहे इंदौर के जितेंद्र मुछाल ने प्रस्तुत किया।
'दास्तान-ए-कुर्ता' में उन्होंने हास्य के अंदाज में कुर्ते की शैली, बदलते फैशन और कुर्ते पर बॉलीवुड के प्रभाव पर चुटकियां ली, जिसे काफी पसंद किया गया।
 
समारोह में माहेश्वरी समाज के सदस्य पारंपरिक पोशाक में आए और उन्होंने अपनी विरासत और परंपराओं को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाया। 
ALSO READ: अमेरिका में सजा इंदौरी सराफा, बिखरी MP की महक
मुछाल वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और वे न केवल माहेश्वरी समुदाय के लोगों में लोकप्रिय हैं बल्कि उनकी प्रेरणा से मध्यप्रदेश से आए लोग पिकनिक के साथ ही साथ विभिन्न त्योहारों पर एकत्रित होते हैं और उत्सव मनाते हैं।

एक तरह से उन्होंने अमेरिका में छोटा सा मध्यप्रदेश बना लिया है। इसके जरिये मध्यप्रदेश के प्रवासी भी अपने प्रदेश की मिट्‍टी से जुड़े रहते हैं। 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख