suvichar

दुबई में इंदौरियों का जमावड़ा, उत्सव मनाने इकट्ठे हुए लोग

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (10:24 IST)
आबिद शाह 
दुबई। इंदौरी दुनिया में कहीं भी रहें, आपस में इकट्ठा हो ही जाते हैं। ऐसा ही नजारा दुबई की होटल फोर पॉइंट शेरेटन में देखने को मिला। यहां इंदौर के बहुत सारे लोग एकत्र हुए। कोई आबूधाबी से था तो कोई रासल खेमा तो कोई शारजहां से आया था। बहुत ही कम समय से करीब 100 लोग एकत्र हो गए।
 
 
इस कार्यक्रम की योजना लीना वैद्य, अंजू लोहिया, आभा गोयल, सीमा खंडेलवाल और शिल्पा अग्रवाल ने बनाई थी। मीडिया सपोर्ट प्रेमजी का रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि यहां के सारे लोग एक-दूसरे परिचित हो सकें ताकि वक्त पड़ने पर एक-दूसरे के काम आ सकें और कोई त्योहार या उत्सव साथ में मना सकें।
 
लीना वैद्य ने बताया कि नासीर खान का यह इंदौर के प्रति प्यार ही था कि रोजा होने के बाद भी अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इंदौर का क्लीन सिटी में नंबर वन बनना हमारे लिए गर्व की बात है, साथ ही कामना की गई कि जल्द ग्रीन सिटी में भी नंबर वन बने। कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि इंदौर के विकास में किस तरह सहयोग किया जाए।
 
 
कार्यक्रम में लीना वैद्य ने बताया कि अजयजी का बड़ा सहयोग रहा जिन्होंने व्हाट्‍सएप पर ग्रुप बनाकर इतने कम समय में इतने लोगों को इकट्ठा किया। अगले कार्यक्रम में इंदौरी बोली के लिए जाने जाने वाले राजीव नेमा को भी कार्यक्रम में निमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही संख्या 350 करने का भी लक्ष्य रखा गया।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख