ramcharitmanas

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन पार्क में महिला को मारी गोली

Updated: बुधवार, 21 जून 2017 (18:51 IST)
न्यूयॉर्क। यहां से सोमवार को पुलिस ने जानकारी दी कि ब्रुकलिन प्ले ग्राउंड पर रविवार की रात को एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 40 वर्षीय महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ लुसियाना एवेन्यू और फ्लैटलैंड्‍स एवेन्यू के बीच पूर्वी न्यूयॉर्क में खड़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना ब्रुकलेन बालफील्ड्स पर रात आठ बजे हुई।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक गुजरती कार की पैसेंजर सीट पर बैठी एक महिला ने गोली चलाई जो कि पीड़ित महिला के नितंब पर लगी। महिला को स्थिर हालत में ब्रुकडेल यूनिवर्सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला ने जांचकर्ताओं को जानकारी दी कि उसने अपने ऊपर हमला होते नहीं देखा था। जब वह गिर गई और उसने गोली की आवाज सुनी।

पीड़ित महिला 40 से 50 वर्ष के आयु वर्ग की है। पुलिस का कहना है कि उसने घटनास्थल से पाइंट कैलिबर का खोखा बरामद किया है। पास ही में एक गहरे रंग की निशान कार पार्क थी और जिसका पीछे वाला विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन इसके आगे और पीछे की पैसेंजर साइड खुले हुए थे। इस मामले पर महिला के बॉयफ्रेंड ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख