suvichar
✕

भारतीय छात्र ने साइबर हमला करने का दोष स्वीकार किया

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (13:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के एक छात्र ने इंटरनेट को बाधित कर एक विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर नेटवर्कों पर व्यापक पैमाने पर साइबर हमला करने का दोष स्वीकार कर लिया है।
 
न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि न्यूजर्सी के 21 वर्षीय पारस झा के साथ 2 अन्य व्यक्ति पेनसिल्वेनिया के 20 वर्षीय जोसेह व्हाइट और लुइसियाना के 21 वर्षीय डाल्टन  नॉर्मन ने पिछले साल 2 बोटनेट बनाने का दोष स्वीकार कर लिया जिसकी मदद से 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' उपकरणों को निशाना बनाया गया।
 
कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी विलियम फिट्जपैट्रिक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि  पारस झा ने रटगर्स यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर तंत्र को कई बार हैक करने का आरोप स्वीकार कर लिया। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार पारस ने नवंबर 2014 और सितंबर 2016 के बीच रटगर्स यूनिवर्सिटी के नेटवर्कों पर कई बार साइबर हमले किए।
 
इस अपराध में उसे अधिकतम 10 साल जेल की सजा और 2,50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख