Govardhan puja
✕

भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज अमेरिकी कंपनी के सीईओ नियुक्त

Updated: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (11:54 IST)
न्यूयॉर्क। आईआईटी मुंबई के छात्र रहे सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज भारतीय मूल के अजय गोपाल को पेन्सिलवेनिया की कंपनी एएनएसवाईएस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वह अगले साल एक जनवरी से पद संभालेंगे। यह कंपनी इंजीनियरिंग सिमुलेशन सॉफ्टवेयर बनाती है और जिसका इस्तेमाल विभिन्न उद्योगों में उत्पादों के डिजाइन के परीक्षण में किया जाता है।


 
गोपाल के पास प्रौद्योगिकी क्षेत्र का 25 साल का अनुभव है, वह 2011 से एएनएसवाईएस के बोर्ड में हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से कंपनी का अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है और वह कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे।
 
वर्ष 2000 से एएनएसवाईएस के सीईओ रहे जेम्स कैशमन को जनवरी, 2017 से कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख