suvichar
✕

एमजॉन ने भारत में सबसे बड़ा गोदाम बनाया

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (10:01 IST)
हैदराबाद। एमजॉन ने भारत में हैदराबाद के शम्साबाद में अपना सबसे बड़ा गोदाम (फुलफिलमेंट सेंटर) बनाया है। इंडिया-वेस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने सात सितंबर को भारत में अपने सबसे बड़े भंडारण और इसकी बुनियादी सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। 
 
विदित हो कि चार लाख वर्ग फुट का यह सेंटर शम्शाबाद में है जिसमें मोटे तौर 21 लाख क्यूबिक फीट की स्टोरेज क्षमता है। गौरतलब है कि तेलंगाना में बनने वाला यह पांचवां गोदाम है। इस बात की जानकारी एमजॉन की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
 
एमजॉन ने तेलंगाना में अपनी भंडारण क्षमता को 32 लाख क्यूबिक फीट तक बड़ा लिया है ताकि क्षेत्र में रहने वाला ग्राहकों को शीघ्रता से आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
 
तेलंगाना सरकार के अधिकारी के.टी.राव ने कहा, ' एमजॉन का यह भारत में नवीनतम निवेश है और यह सिद्ध करता है कि बड़े वैश्विक उद्यमों की राज्य में रु‍चि बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने इसकी उपयोगिता के बारे में बताया और यहां से वे देश ही नहीं वरन समूची दुनिया के छोटे और मध्यम दर्जे के कारोबारियों की मदद करेंगे।  
 
उनका यह भी कहना था कि यह भंडारण समूचे राज्य में और इसके बाहर भी पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन, लॉगि‍स्टिक्स और हॉस्पटेलिटी उद्योगों के लिए उपयोगी साबित होगा। राव ने कहा कि हम तेलंगाना में एमजॉन को कारोबार करने और उसे बढ़ाने में सहायक होंगे।    

इस अवसर एमजॉन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (ग्राहक आपूर्ति) अखिल सक्सेना ने कहा कि ' हम भारत में बेचने और खरीदने के तरीकों को बदलना चाहते हैं। हमारी कंपनी लगातार अपनी समूची गतिविधियों को बढ़ाने में लगी हुई है ताकि क्रेता और विक्रेता, दोनों का अनुभव बेहतर हो। उनका कहना है कि तेलंगाना अभी एक हजार से अधिक विक्रेता हैं। उन्होंने क्रेता, विक्रेताओं को मिलने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख