रिचर्ड फिलिप्स के साहस की सराहना
न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग, मालवाहक जहाज के कप्तान रिचर्ड फिलिप्स, फिलिप्स ने सोमालियाई जलदस्युओं द्वारा बंधक बना लिए जाने के दौरान साहस का परिचय दिया था, न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने मालवाहक जहाज के कप्तान रिचर्ड फिलिप्स के साहस की सराहना की है। फिलिप्स ने सोमालियाई जलदस्युओं द्वारा बंधक बना लिए जाने के दौरान साहस का परिचय दिया था।ब्लूमबर्ग ने सिटी हाल में एक समारोह में फिलिप्स और चालक दल के एक अन्य सदस्य विलियम रियोस से कहा आप न्यूयॉर्क निवासियों के लिए आदर्श हैं। फिलिप्स को छुड़ाने के लिए अमेरिकी नौसेना द्वारा चलाए गए अभियान में तीन जलदस्यु मारे गए थे। चौथे को न्यूयॉर्क लाया गया है जहाँ उसके खिलाफ समुद्री लूटपाट के लिए अभियोग चलाया जाएगा। ज्ञात हो कि फिलिप्स ने जहाज और चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए खुद को जलदस्युओं के हवाले कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे समुंदर में वापस लौटने के लिए तैयार हैं।