Hanuman Chalisa
✕

प्रवासी साहित्य : मौन में संगीत...

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (11:21 IST)
कुहासे से ढंक गया सूरज, 
आज दिन, ख्वाबों में गुजरेगा।
 
तन्हाइयों में बातें होंगी, 
शाखें सुनेंगी, नगमे, गम के, 
गुलों के सहमते, चुप हो जाते स्वर, 
दिल की रोशनी, धुंधलके की चादर, 
लिपटी खामोश वादियां, कांपती हुईं, 
देतीं दिलासा, कुछ और जीने की आशा।
 
पहाड़ों के पेड़ नजर नहीं आते, 
खड़े हैं, चुपचाप, ओढ़ चादर घनी, 
दर्द गहरी वादियों-सा, मौन में संगीत।
 
तिनकों से सजाए नीड़, ख्वाबों से सजीले, 
पलते विहंग जहां कोमल परों के बीच, 
एकाएक, आपा अपना, विश्व सपना सुहाना, 
ऐसा लगे मानो, बाजे मीठी प्राकृत बीन।
 
ताल में कंवल, अधखिले, मुंदे नयन, 
तैरते दो श्वेत हंस, जल पर, मुक्ता मणि से, 
क्रौंच पक्षी की पुकार, क्षणिक चीरती फिर, 
आते होंगे, वाल्मीकि क्या वन पथ से चलकर?
 
हृदय का अवसाद, गहन बन फैलता जो, 
शून्य तारक से, निशा को चीरता वो, 
शुक्र तारक, प्रथम, संध्या का, उगा है, 
रागिनी बनकर बजी मन की निशा है।
 
चुपचाप, अपलक, सह लूं, आज, पलछिन, 
कल गर बचेगी तो करूंगी... बात।
 
 
लेखक के बारे में
लावण्या शाह
संवेदनशील लेखिका लावण्या शाह उत्तर अमेरिका के ओहायो प्रांत में रहती हैं। सुप्रसिद्ध गीतकार पंडित नरेंद्र शर्मा की पुत्री हैं।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख