ramcharitmanas

कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र को मारी गोली

Updated: गुरुवार, 8 जून 2017 (21:11 IST)
हैदराबाद। अमेरिका के कैलिफोर्निया में तेलंगाना के एक छात्र को गोली मार दी गई। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है। वह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से मास्‍टर ऑफ साइंस की पढ़ाई के लिए 2015 में वहां गया था। 26 वर्षीय छात्र को उस शॉप पर गोली मारी गई, जहां वह पार्ट टाइम काम कर रहा था।
 
रिपोर्टों के अनुसार, घटना बीते रविवार शाम की है। 26 वर्षीय पीड़ित छात्र मुबीन अहमद के परिवार को कुछ रिश्‍तेदारों द्वारा अगले दिन सूचित किया गया। उसके पिता ने बताया कि उन्‍हें एक अस्‍पताल से कॉल आया, जहां मुबीन को भर्ती किया गया था। बताया गया कि उसकी हालत नाजुक है और वह होश में नहीं है।
 
पिता मुजीब अहमद ने बताया, अस्‍पताल प्रशासन ने मुझे कॉल किया, कहा कि मेरा बेटा आइसीयू में है और नाजुक हालत में है। हमें उसके पास जाने के लिए एक वीजा की जरूरत है। गौरतलब है कि छात्र का परिवार संगरेड्डी का रहने वाला है और उसके पिता एक रक्षा प्रतिष्‍ठान के लिए काम करते हैं। उन्‍होंने कृषिमंत्री टी हरीश राव व अन्‍य सरकारी प्रतिनिधियों से मुलाकात की है, जिन्‍होंने मदद का आश्‍वासन दिया।
 
राज्य सरकार ने भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस बारे में मदद मांगी है। गोली मारने के पीछे क्या कारण हैं, इस बारे में परिजनों को नहीं बताया गया है। मुबीन इसी साल फरवरी में पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख