Hanuman Chalisa

कोरोना पर कविता : प्रकृति करवट बदल रही

रेखा भाटिया
सब कुछ बदल रहा,
इंसान बदल रहे,
मुस्कराहटें बदल रही, 
प्रकृति करवट बदल रही!
 
फिज़ाओं में रंग भर रहे,
निखर चमन खिल रहा, 
नई कोपलों जन्मी हैं,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
भोर में चमक बढ़ रही,
धुंध भी छंट रही,
खग गीत गूंज रहे,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
आर्द्रता संग भीगे नयन,
माथे पर चिंता की सलवटें,
कुछ अनजाना डर मन लिए,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
सोचा इंसान ने जीत लिया जहान,
जानवर मान लजीज लिए प्राण,
प्रदूषण जल नभ वातावरण में,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
कर्तव्यविमूढ़ निर्दयी इंसान,
बने रहे अज्ञानी अनजान,
किया मां धरती को अस्वस्थ,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
हथियार, तकनीकी की होड़,
आज धरा है यहीं बेबस,
रंग, जाति, धर्म विवश,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
कोरोना कहर बन टूटा, 
एक अबूझ पहेली-सी,
आज बन गई प्रकृति, 
प्रकृति करवट बदल रही!
 
अब तक जो भूले-भटके,
घर बैठो सोचो बन सपूत,
सबक ले लो ये प्रलय नहीं,
प्रकृति करवट बदल रही!
 
उदार प्रकृति मां है सबकी,
नभ, जल, थल, चर संतान उसकी,
विवेक रखो वक्त बदलेगा,
प्रकृति करवट बदल रही!
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

अगला लेख