Hanuman Chalisa

प्रवासी साहित्य : क्या तुम्हें एहसास है?

लावण्या शाह
क्या तुम्हें एहसास है अनगिनत उन आंसुओं का?
क्या तुम्हें एहसास है सड़ते हुए नरकंकालों का?
क्या तुम्हें आती नहीं आवाज, रोते नन्हे मासूमों की?
क्या नहीं जलता हृदय देख पीड़ितों को?
 
अफ्रीका-एशिया के शोषित, बीमार, बेघर, शोषित कोटि मनुज, 
अनाथ बालकों की सूनी लाचार आंखें देख-देखकर।
क्या नहीं दुखता दिल तुम्हारा, आंख भर आती नहीं क्यों?
क्यों मिला उनको ये मुकद्दर खौफनाक दु:ख से भरा?
 
कितने भूखे-प्यासे बिलखते रोगीष्ट आधारहीन जन, 
छिन्न-भिन्न अस्तित्व के बदनुमा दाग से ये तन।
लाचार आंखें पीछा करती हुईं जो न रो सकें, 
ये कैसा दृश्य देख रही हूं मारकर मेरा मन।
 
एहसास तो है उनकी विवशताओं का मुझे भी,
पर हाय! कुछ कर नहीं पाते कुछ ज्यादा ये हाथ मेरे। 
लाघवता मनुज की ये असाधारण विवशता ढेर-सी, 
भ्रमित करती मेरे मन की पीड़ा मेरे ही हृदय को।
 
यह वसुंधरा कब स्वर्ग-सी सुंदर सजेगी देव मेरे?
कब धरा पर हर जीव सुख की सांस लेगा देव मेरे?
कब न कोई भूखा या प्यासा रहेगा ओ देव मेरे?
कब मनुज के उत्थान के सोपान का नव सूर्योदय उगेगा?
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख