Dhanteras
✕

अगली बार परिवार के साथ आऊंगा मिस्त्र : अमिताभ बच्चन

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (15:19 IST)
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हजारों प्रशंसकों की भीड़ के बीच मिस्र के पिरामिड्स की यात्रा की और अपनी अगली यात्रा में अपने परिवार को यहां लाने का वादा दिया।

अमिताभ बच्चन चौथी बार मिस्र आए हैं। उन्होंने हाल ही में गीजा के महान स्फिनक्स के निकट आयोजित भव्य समारोह में ‘इंडिया बाय द नील’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए मिस्र में अपने प्रशंसकों को संबोधित किया।
 
बच्चन ने कहा, ‘इस प्यार के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। मैं इतने शानदार स्वागत को देखकर अभिभूत हूं। मुझे मिस्र आना पसंद है। ऐसा पहली बार नहीं है कि हम मिले हैं और न ही यह आखिरी बार होगा। मैं वादा करता हूं कि अगली बार मैं जया, अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ आऊंगा।’ 
 
72 वर्षीय अभिनेता ने पिरामिड्स के समृद्ध इतिहास को याद करते और भारत एवं मिस्र के बीच तुलना करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच हर बीतते दिन के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
बच्चन ने कहा, ‘मैं आज यहां खड़े होकर इंडिया बाय नील के उद्घाटन के अवसर पर एकत्र भीड़ को संबोधित कर रहा हूं। मिस्र सभ्यता का उद्गम स्थल है, यह सबसे लंबे इतिहास वाला विश्व का पहला देश है।’ तीन दिवसीय यात्रा पर यहां आए बच्चन ने भारत और मिस्र के बीच मजबूत एवं स्थायी मित्रता की कामना की।
 
उन्होंने कहा, ‘ईश्वर करें कि हमारे बीच आपसी समझ हमें और निकट लेकर आए और हम एक-दूसरे की संस्कृति के जरिए आपस में जुड़ें।’ इस समारोह की प्रस्तोता मिस्र की प्रसिद्ध अभिनेत्री बुशरा थीं।
 
इस दौरान भारतीय बैंड अद्वैत ने प्रस्तुति दी। इसके साथ ही दिल्ली स्थित एक समूह ने बॉलीवुड गानों पर नृत्य पेश किया और मिस्र के ड्रमर ने भी प्रस्तुति पेश की।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'