भारतीय का जला हुआ शव मिला
WD
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी पहचान के लिए भारत में इस शख्स के परिवार से और भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क में हैं। स्टेट क्राइम कमांड के अधिकारी विलब्रिगी इलाके की तलाशी में स्थानीय अधिकारियों की मदद करेंगे, जहाँ शव मिला था।
उधर मेलबर्न में शनिवार की रात 21 वर्षीय भारतीय युवक नितिन गर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह यहाँ भारतीय समुदाय के लोगों पर हमलों की कड़ी में मौत का पहला मामला था। ग्रिफिथ में ऑस्ट्रेलियाई कर्मचारी संघ ने कहा कि उन्होंने विलब्रिगी में गंभीर हमलों के बारे में सुना है। संघ के हैरी गोरिंग ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी मामलों को अपने हाथ में ले रहे हैं।
हालाँकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि वह इन दावों की जाँच कर रहे हैं या नहीं कि इस व्यक्ति ने श्रमिकों की कुछ राशि नहीं दी थी। (भाषा)

