1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

फिर भारतीय छात्र पर हमला

ऑस्ट्रेलिया
ND

ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिनों की शांति के बाद फिर एक भारतीय छात्र की दो लोगों ने डंडे या बेसबॉल बैट से जमकर पिटाई की, इस पिटाई से घायल छात्र को 20 टाँके आएँ हैं। मंगलवार को हुए इस हमले की खबर 'द एज' समाचार पत्र ने दी। जिसमें बताया गया है कि मेलबोर्न के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में किलोर प्लेन्स रेलवे स्टेशन के निकट दो लोगों ने बिना किसी उकसावे के बस से उतरे एक 28 वर्षीय छात्र की पिटाई जमकर कर दी। छात्र की पहचान तत्काल नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार छात्र बस से उतरकर जैसे ही जाने लगा, दो लोग उसके पास आए और उससे सिगरेट की माँग की। छात्र दोनों के लिए एक सिगरेट देकर आगे बढ़ा तो उन लोगों ने पीछे से उसके सिर पर छः-सात प्रहार कर दिए। इसके बाद बेहोश हुए छात्र का सामान लेकर वे लोग वहाँ से चंपत हो गए।

गत महीने भी मेलबोर्न में करीब 70 लोगों ने मिलकर तीन भारतीयों की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। ज्ञात हो कि जून से अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में करीब 30 भारतीय छात्रों पर हमले हुए हैं।