पटेल मामले की सुनवाई टली
ND
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के विवादास्पद सर्जन डॉ. जयंत पटेल के खिलाफ एक मामले की सुनवाई बचाव पक्ष के वकीलों के अनुपस्थित होने की वजह से टाल दी गई।
पटेल के खिलाफ ब्रिस्बेन के सुप्रीम कोर्ट में धोखाधड़ी के आठ आरोपों और धोखाधड़ी के प्रयास के एक मामले में मुकदमा चलाया जा रहा है। आज बचाव पक्ष का कोई वकील अदालत में मौजूद नहीं था। ऐसे में न्यायाधीश ग्ले मार्टिन ने सुनवाई छह मई तक स्थगित कर दी।
बुंडाबर्ग अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख रहे पटेल को बीते साल तीन मरीजों की ‘हत्या’ के मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। (भाषा)
