1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

चटपटा खाने में हमसे भी आगे

एनआरआई
- सुनंदा राव
NDSUNDAY MAGAZINE

भारतीयों की तरह विदेशियों को भी अब चटपटा स्वाद पसंद आने लगा है। अब विदेशी भी बढ़-चढ़कर भारतीय भोजन का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड में आयोजित 'सुइसाइड करी चैलेंज' नामक भोजन की प्रतियोगिता में चटपटे से चटपटा भोजन परोसा गया और इसमें जीत किसी भारतीय की नहीं, बल्कि ऐडम हेंस नामक आदमी की हुई।

आयोजक रॉनी भोगल ने बताया कि एक करी में आठ प्रकार की मिर्चें डाली गईं लेकिन ऐडम केवल 80 सेकंड में 500 ग्राम करी और चावल चट कर गया। ऐडम ने उन लोगों को भी मात दे दी जो कई दिनों से प्रतियोगिता की प्रैक्टिस कर रहे थे।

पिछले साल के विजेता ने रिकॉर्ड 2 मिनट 38 सेकंड का समय लिया था।