1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By ND

समुद्री लुटेरों का सात नौकाओं पर कब्जा

सौ भारतीय अगवा होने की आशंका

जल दस्यु
ND
जल दस्युओं ने सोमालिया के समुद्र से सौ भारतीयों के साथ सात नौकाओं का अपहरण कर लिया है। नाव पर सवार भारतीय गुजरात के कच्छ व सौराष्ट्र के हैं। भारतीय नौसेना और जहाजरानी महानिदेशालय ने इसकी जाँच शुरू कर दी है। कच्छ वाहनवती एसोसिएशन के अध्यक्ष को मिली सूचना के अनुसार सोमाली समुद्री लुटेरों ने सात भारतीय नौकाओं पर कब्जा कर लिया, जिसमें 80 से 100 भारतीय सवार हैं। अपहृत पाँच नौकाएँ कच्छ व एक-नौका पोरबंदर व एक वेरावल की हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लुटेरों ने नाव पर सवार सभी भारतीयों को बंधक बना लिया है। इन्हें कहाँ रखा गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन समझा जाता है कि वे सेशल्स के पास कहीं पर हैं। अभी तक नौकाओं में सवार भारतीयों का पता नहीं चल पाया है। अब तक लुटेरों ने फिरौती नहीं माँगी है।