• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By भाषा

फ्रांस में भारतीय दंपति के खिलाफ जांच

फ्रांस
पेरिस। पेरिस के एक उपनगरीय फ्लैट में 3 बच्चों को भयावह स्थिति में पाए जाने के बाद फ्रांसीसी अधिकारी भारतीय मूल के एक दंपति के खिलाफ जांच कर रहे हैं।

जनवरी में 27 वर्षीय मां द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद माता-पिता को पूछताछ के लिए ले जाया गया। इन अभिभावकों द्वारा अपनी बच्ची के साथ बेरुखी का व्यवहार को देखते हुए अस्पताल के कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा करने वाली संस्थाओं को सतर्क कर दिया था।

बाद में जांच में पाया गया कि उपनगरीय ला कारनेयूवे स्थित फ्लैट उनके 3 से 6 साल की उम्र वाले 3 लड़के बेहद चिंताजनक स्थिति में रह रहे हैं। (भाषा)