आलू-चिकन सलाद
|
विधि :
सबसे पहले समान आकार के उबले आलू लेकर सलाद ऑयल, सिरका, नमक व काली मिर्च मिलाएँ। अब इसमें बेक्ड बीन्स, मेयोनीज मिलाकर चलाएँ।
इसमें पका चिकन, शिमला मिर्च व प्याज मिलाएँ और एक मोल्ड में भरकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। टमाटर स्लाइस, उबले अंडे काटकर ऊपर से सजाएँ तथा सलाद पत्तों से सजाकर परोसे।
