1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन
Written By WD

अंडे के भजि‍ए

अंडा
ND

सामग्री :
4 कठोर उबले अंडे, 3 चम्‍मच बेसन, 2 चुटकी लाल मि‍र्च पावडर, 1 चुटकी काली मि‍र्च पावडर, तेल और स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि‍ :
अंडे को दो टुकड़ों में काट लें। अब एक बाउल में बेसन, लाल मि‍र्च पावडर और थोड़ा नमक लें। अब उसमें पानी डालकर मि‍श्रण बनाएँ।

अंडे पर काली मि‍र्च पावडर और नमक छि‍ड़कें और तैयार बेसन के मि‍श्रण में डि‍प करके तेल में तलें। गोल्‍डन ब्राउन होने पर नि‍कालकर एक्‍स्‍ट्रा तेल को पेपर से सोख लें।

टमाटर की चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें।