shradh paksha
✕

बहुत ही लाजवाब स्वाद की हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की आसान विधि, पढ़ें 8 सरल टिप्स

Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (12:22 IST)
सामग्री : 
 
1 किलो बासमती चावल, 1 किलो चिकन, 500 ग्राम कटा प्याज, 500 ग्राम कटे टमाटर, 1 कप दही, 10-15 हरी मिर्च लंबी कटी हुई, 5-5 ग्राम दालचीनी, इलायची व लौंग, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 2 लीटर पानी, 250 ग्राम रिफाइंड तेल, नमक आवश्यकतानुसार। 
 
विधि : 
 
* लाजवाब स्वाद वाली हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
 
* चिकन को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। 
 
* अब चिकन के टुकड़ों में एक कप दही और आधा चम्मच नमक मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। 
 
* आवश्यक मात्रा में तेल गर्म करके प्याज भूनें। 
 
* अब हरी मिर्च, इलायची, दालचीनी, लौंग मिलाएं तथा भून लें।
 
* प्याज सुनहरे हो जाने के पश्चात लहसुन-अदरक का पेस्ट और टमाटर डालकर सभी को भूनें। 
 
* अब चिकन डालकर पकाएं। 
 
* चिकन पकने के बाद चावल डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकने दें। 
 
* अब गरमा-गरम हैदराबादी चिकन बिरयानी सर्व करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख