• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By भाषा
Last Modified: रायपुर (भाषा) , बुधवार, 20 अगस्त 2008 (23:31 IST)

नक्सलवाद हत्यारों का समूह-रमनसिंह

नक्सलवाद हत्यारों का समूह-रमनसिंह -
नक्सलवाद हत्यारों का समूह है, जो लोकतंत्र को बंधक बनाना चाहता है। सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है। इसके कई चेहरे हैं। नक्सलवाद आतंकवाद का स्थानीय चेहरा है।

यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने बुधवार को प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा राज्य के बस्तर क्षेत्र में नक्सली अपने आंदोलन के नाम पर छह माह की बच्ची से लेकर वृद्धों को गोली मार रहे हैं, उन्हें लूट रहे हैं।

सिंह ने कहा नक्सलियों का माओ की विचारधारा से कुछ भी लेना देना नहीं है। वे एक संगठित गिरोह हैं। उनकी नजर केवल राज्य के खनिज संसाधनों पर है, जिसे वे लूटना चाहते हैं।

सिंह ने कहा राज्य के बस्तर और अन्य क्षेत्रों के आदिवासी विकास के रास्ते में पीछे रह गए हैं। इसका कारण सिर्फ नक्सली समस्या है। नक्सलियों ने आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों को उड़ा दिया और क्षेत्र में जितने भी विकास के काम हो रहे है, बंद करा दिए गए।