dharma sangrah
✕

जन्मदिन पर अमित शाह ने बताया, क्या है पीएम मोदी की विशेषता?

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2023 (11:30 IST)
PM Modi birthday : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा से करोड़ों भारतीयों के जीवन में समृद्धि एवं आत्मविश्वास लेकर आए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नेतृत्व, संवेदनशीलता और कड़ी मेहनत के एक दुर्लभ संयोजन का प्रतीक हैं।
 
गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि एवं आत्मविश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।'
 
 
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इतिहास में पहली बार हर भारतीय के दिल को देश के विकास से जोड़ने का अद्भुत काम किया है। गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के दृढ़ संकल्प के कारण प्रधानमंत्री को 'दीनमित्र' के नाम से जाना जाता है।
 
गृह मंत्री ने मोदी को नए भारत का वास्तुकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। पार्टी संगठन हो या सरकार, हमें मोदी जी से हमेशा राष्ट्रहित के सर्वोपरि होने की प्रेरणा मिलती है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

सभी देखें

कैसे कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संपर्क?

नरेन्द्र मोदी से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें, जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां...

रहस्य से पर्दा हटा, आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्यों रखते हैं दाढ़ी?

नरेंद्र मोदी की लग्न जन्म कुंडली

Motivational Quotes : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर पढ़ें 10 प्रेरक विचार

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर CM मोहन ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, कहा प्रधानमंत्री की नीतियों की वजह से शक्ति के साथ खड़ा भारत

अगला लेख