Hanuman Chalisa
✕

'बदला' पर अमित शाह को नोटिस

Written By भाषा
Published: सोमवार, 7 अप्रैल 2014 (18:37 IST)
FILE
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह की ‘बदला लेने’ संबंधी टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को उन्हें प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया।

आयोग ने भाजपा नेता से तीन दिन के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खिलाफ उत्तरप्रदेश के शामली, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार के दौरान दिए उनके भाषण से आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उन पर क्यों नहीं कार्रवाई शुरू की जाए।

आयोग ने कहा कि आयोग का प्रथम दृष्टया में यह मत है कि आपने अपनी बात से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग की नोटिस के अनुसार, ‘आयोग आपको यह स्पष्ट करने का मौका देता है कि आप नौ अप्रैल 2014 को शाम 5 बजे से पहले अपना रूख स्पष्ट करें। ऐसा नहीं करने पर आयोग आगे आपको सूचित किए बिना ही इस पर कोई फैसला करेगी।

नोटिस में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को ऐसी किसी गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए जो विभिन्न जातियों और समुदाय तथा धार्मिक या भाषायी आधार पर घृणा या मतभेद या तनाव पैदा करे। पार्टियों एवं उम्मीदवारों को ऐसी आलोचनाओं से बचना चाहिए जो किसी की निजी जिंदगी से संबंधित हो और नेता या कार्यकर्ता से सार्वजनिक कार्यो से जुड़े नहीं हों।

अमित शाह के उस बयान से विवाद पैदा हो गया, जिसमें उन्होंने कहा कि आम चुनाव विशेष तौर पर उत्तरप्रदेश में चुनाव सम्मान के लिए हैं। यह चुनाव अपमान का बदला लेने का है। यह चुनाव उनको सबक सिखाने का है जिन्होंने अन्याय किया है।

उत्तरप्रदेश में अधिकारियों ने कल अमित शाह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। भाजपा ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिले में एफआईआर दर्ज करने की निंदा करते हुए कहा कि इसमें कोई दम नहीं है और यह उत्तरप्रदेश में साम्प्रदायिक रंग देने का सोची समझी योजना है। कांग्रेस ने शाह की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा के बचाव करने को खारिज कर दिया। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स, आप घूसखोर हो, आप में तमीज नहीं, पुल‍िस कमि‍श्नर में तो सलमान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'