Daily Horoscope
✕

Gupt Navratri : गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें, काम की बातें

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (11:43 IST)
12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। गुप्त नवरात्रि के नौ दिन माता भगवती को अपराजिता का फूल अर्पित कर बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। आइए जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें...
1.आप नवरात्रि का व्रत रखने में असमर्थ हैं तो भी आपको नौ दिनों तक अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए। मांस-मछली-मदिरा, लहसुन और प्याज का उपयोग कतई न करें। सात्विक आहार ही ग्रहण करें। इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है ऐसे में आहार की शुद्धता का विशेष ख्याल रखें।
 
2. मां शक्ति स्वयं एक नारी हैं, इसलिए सदा नारी का सम्मान करें। देवी पुराण में उल्लेखित है कि मां भगवती उन्हीं की पूजा अर्चना स्वीकार करती हैं जो नारी का पूरा आदर-सम्मान करते हैं। जो नारी की इज्जत करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे सदा प्रसन्न रहती हैं।
 
3. मां भगवती उसी पूजा को स्वीकारती हैं, जो शांति, श्रद्धा एवं प्रेम के साथ की जाए। नवरात्रि के पूरे दिन घर में शांति का वातावरण बनाकर रखें। हर किसी के साथ प्रेम एवं सद्भाव का व्यवहार करें, तभी घर में लक्ष्मी का वास होता है नवरात्रि के दिनों में घर में कलह, द्वेष और किसी का अपमान किए जाने पर घर में अशांति रहती है और बरकत नहीं होती।
 
4 . इस नवरात्रि में स्वच्छता का विशेष रखा जाता है। नौ दिनों तक सूर्योदय के साथ ही स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए। नवरात्रि के एक दिन पहले से किचन और मंदिर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। मंदिर में नए वस्त्र प्रयोग में लाएं। काले रंग के परिधान नहीं पहनें और ना ही चमड़े का बेल्ट पहनें। इन नौ दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।
 
5. नवरात्रि के दिन मूक और बेबस पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए। इनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करें। गौरतलब है कि मां दुर्गा का वाहन भी एक पशु है।
 
6. गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र के लिए जानी जाती है, तंत्र मंत्र अकसर गलत मकसद के लिए किया जाता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
 
7. अगर आपने घर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कलश की स्थापना की है तो यह मान लीजिए कि आपने देवी को घर पर आमंत्रित किया हुआ है। अत: दोनों समय उनकी पूजा-आरती और नैवेद्य चढ़ाना न भूलें। साथ ही घर में पूरे नौ दिन में एक पल के लिए भी ताला नहीं लगाएं। मौसम बदल रहा है अत: बिस्तर पर नहीं सोकर जमीन पर सोना चाहिए।
 
8. घर आए अतिथि अथवा भिखारी का अपमान न करें। नवरात्रि का उपवास रखते हैं तो घर आए अतिथि से लेकर भिखारी तक का किसी का भी अपमान करने से बचें। बल्कि उन्हें आदर के साथ भोजन करा कर ही विदा करें। इससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं।
 
9.दिन के वक्त सोकर समय गुजारने से बेहतर है ईश्वर पाठ करें। प्रातः स्नान-ध्यान कर अड़ोस-पड़ोस के साथ बैठकर कीर्तन रामायण-पाठ इत्यादि करें। आप चाहे तो दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं।
 
10. अगर आपने नौ दिन का उपवास रखा है तो पत्नी से दूरी बना कर रखें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। मां भगवती की पूजा-अर्चना शुद्ध एवं पवित्र मन से करें। दोनों वक्त पूजा अवश्य करें।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

अगला लेख