Hanuman Chalisa

नवरात्रि फलाहार में ट्राय करें यह लाजवाब रेसिपी, जानें कैसे बनाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (15:32 IST)
sama rice chilla

mordhan recipe : फलाहार रेसिपी के रूप में अधिकतर उपयोग में आने वाला मोरधन यानि यह एक तरह का चावल ही होता है, जिसे समा का चावल, मोरियो, भगर तथा अंग्रेजी में बार्नयार्ड मिलेट आदि नामों से जाना जाता है।

व्रत-उपवास के दिनों के लिए इसका सेवन बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह एक ग्लूटेन फ्री अनाज होने के साथ-साथ इसमें विटामिन ए, सी, ई, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और प्रोटीन होने के कारण यह पाचन हेतु उपयोगी माना जाता है। इसके कई तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं जैसे- खिचड़ी, इडली, खीर, उपमा, ढोकला और डोसा आदि व्यजन बनाकर इसे उपवास के दिनों में खाया जाता है। 

ALSO READ: Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
 
आइए यहां हम जानते हैं इस नवरात्रि में समा के चावल के चटपटा चीला बनाने की रेसिपी के बारे में : 
 
समा के चावल के चटपटा चीला
 
सामग्री : 1 कटोरी समा के चावल (मोरधन), 1 कटोरी उबले मसले आलू, 1 कटोरी बारीक कटे टमाटर, 1/2 कटोरी बारीक कटी ककड़ी, 1/2 छोटी चम्मच लालमिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला, 1 बड़ी चम्मच किशमिश भीगी हुई, थोड़ा-सा कटा हरा धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार।
 
विधि : 
- सबसे पहले समा के चावल या मोरधन साफ करके एक घंटा पूर्व पानी में गला दीजिए। 
- इसमें भीगी किशमिश, मसले उबले आलू, नमक, लालमिर्च पाउडर मिलाइए। 
- पानी की सहायता से मिक्सी में चिकना पीसिए। 
- अब घोल बनाइए। 
- फिर गरम तवे पर तेल लगाकर चीलों को कुरकुरा होने तक सेंकिए। 
- तैयार चीले पर बारीक कटी ककड़ी, हरा धनिया बुरका कर चाट मसाला छिड़कें। 
- और गर्मा-गर्म चीला फोल्ड करके सर्व करें।

ALSO READ: Navratri 2024 : व्रत के दौरान थका हुआ महसूस करते हैं तो ये foods करें अपनी डाइट में शामिल, रोज दिखेंगी energetic

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास क्यों शुरू होता है? जानें धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक महत्व

बृहस्पति का सिंह राशि में होगा गोचर, युग परिवर्तन के साथ 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

अगला लेख